ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

400 प्रधानाध्यापकों को मिलेगा निपुण चौम्पियन पुरस्कार

निपुण भारत मिशन के तहत बालवाटिका से कक्षा दो के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के लिए राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सतत रूप से प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान करने से प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार होने की उम्मीद है। इस योजना के तहत नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन का स्वतंत्र बाह्य मूल्यांकन करने के बाद विद्यालय को ‘निपुण विद्यालय’ तथा प्रधानाध्यापक को ‘निपुण चौम्पियन हेड मास्टर ऑफ दि डिस्ट्रिक्ट’ घोषित किया जाएगा।

निर्धारित मानकों के क्रम में सर्वश्रेष्ठ 400 चयनित प्रधानाध्यापकों को निपुण चौम्पियन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव औतार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निपुण भारत चौम्पियन पुरस्कार योजना के संबंध में प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *