ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुकानदार से जबरन नारियल पानी पीने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

नौबस्ता क्षेत्र में नारियल बेचने वाले दुकानदार से बगैर पैसे दिये जबरन नारियल पानी लेने वाले पीआरवी में तैनात रहे चारों पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर को दी गई है।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चन्दर ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रकरण संज्ञान में आया है। जिसमें नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने एक दुकानदार से बगैर पैसा दिए ही नारियल पानी लिया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीआरवी में तैनात सौरभ स्वामी समेत चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर को दी गई है। यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *