ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोण्डागांव: शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार

कोण्डागांव, 20 जुलाई । शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर साढ़े अट्ठारह लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में कोण्डागांव पुलिस ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी यतिन्द्र पाटेल पिता रूमनाथ पटेल उम्र 28 वर्ष ने थाना कोण्डागांव में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे शेयर मार्केट में लाभ दिलायेगा कहते हुए शुरूवात में कुछ लाभ दिलाकर झांसे में लेकर, फर्जी डिमेट एकांउट खुलवाकर 18 लाख 56 हजार 899 रुपये का धोखाधड़ी किया गया है।

रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान सायबर सेल की मदद से अपराध से संबंधित समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। दो टीमें तैयार कर आरोपितों की पता तलाशी हेतु हेतु टीम गुना, होशंगाबाद, भोपाल एवं आसपास के जगहों पर लगातार 03 दिनों तक रेकी किया गया ।आरोपितों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर सौरभ काबरे पिता विजय सिंह काबरे ,उम्र 25 वर्ष होशंगाबाद, नितेश वर्मा पिता गोविन्द वर्मा ,उम्र 24 वर्ष भोपाल, कुलदीप शिलावट पिता संतोष शिलावट ,उम्र 27 वर्ष भोपाल, उदीत शिलावट पिता संतोष शिलावट, उम्र 30 वर्ष भोपाल, को गिरफ्तार कर कोण्डागांव थाने लाया गया। उक्त चारों आरोपितों से लगभग 07 लाख रुपये कीमत की सामग्रियां जप्त की गई है।जिसमें एक स्कूटी, एचपी कम्पनी का दो लेपटॉप , दोआई फोन , एक विवो मोबाईल , दस आईटेल मोबाईल, दो सेमसंग मोबाईल , तीन वनप्लस मोबाईल , एक एमआई मोबाईल , दो नोकिया मोबाईल तथा आठ डेबिट कार्ड मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *