ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 11 जुलाई से, सिंगापुर होगा मेजबान

विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 11 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 तक सिंगापुर में आयोजित की जाएगी। विश्व एक्वेटिक्स ने शुक्रवार को उक्त घोषणा की।

इस प्रमुख आयोजन में छह जलीय खेल, अर्थात् तैराकी, वाटर पोलो, गोताखोरी, कलात्मक तैराकी, खुले पानी में तैराकी और ऊंची गोताखोरी, प्रतिस्पर्धा की जाएगी, और 76 पदक स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी।

इस आयोजन का 22वां संस्करण सिंगापुर एक्वेटिक्स और स्पोर्ट सिंगापुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में 210 देशों और क्षेत्रों के 2,500 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है, जो विश्व एक्वेटिक्स के 210 राष्ट्रीय सदस्य संघों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सिंगापुर ने इससे पहले कई शीर्ष-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है, जिनमें विश्व कप और 2015 में विश्व एक्वेटिक्स जूनियर तैराकी चैंपियनशिप शामिल हैं। सिंगापुर ने 2010 में ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन संस्करण का भी आयोजन किया था, जिसके दौरान तैराकी और गोताखोरी प्रतियोगिताएं हुईं थीं।

वर्ल्ड एक्वेटिक्स के अध्यक्ष हुसैन अल-मुसल्लम ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 सिंगापुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन का सिंगापुर के पास शानदार रिकॉर्ड है, साथ ही यहां की विश्व स्तरीय सुविधाएँ और सभी स्तरों पर जलीय खेलों के प्रति अटूट समर्पण, हमारे एथलीटों के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *