October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विमान हादसे में पहली मौत की गवाह है यह तारीख

देश-दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दुनिया के पहले विमान हादसे की भी गवाह है। दरअसल वर्ष 1903 में राइट ब्रदर्स ने दुनिया के सामने पहला विमान पेश किया था। इसी साल दिसंबर में इसके सफल ट्रायल के साथ ही राइट ब्रदर्स पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए। वह अलग-अलग जगहों पर जाकर अपने विमान का प्रदर्शन करने लगे। साथ ही उसमें सुधार करते रहे।

पांच साल बाद 1908 में यूएस आर्मी सिग्नल कॉर्प्स ने 2-सीटर ऑब्जर्वेशन एयरक्राफ्ट के लिए टेंडर निकाला। कहा गया कि जो विमान आर्मी की जरूरतों पर खरा उतरेगा उसे आर्मी अपने कामकाज में इस्तेमाल करेगी। राइट ब्रदर्स ने भी अपने विमान को यूएस आर्मी के सामने पेश किया।

17 सितंबर, 1908 को वर्जीनिया में राइट ब्रदर्स के बनाए विमान का ट्रायल हो रहा था। इस विमान को ओर्विल राइट उड़ा रहे थे और लेफ्टिनेंट थॉमस सेल्फ्रिज उनके साथ बैठे थे, लेकिन हवा में ही विमान में कुछ खराबी आई और करीब 75 फीट की ऊंचाई से विमान जमीन पर आ गिरा। हादसे में थॉमस को गंभीर चोट आई और उन्हें बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया। रात में ऑपरेशन के दौरान ही थॉमस की मौत हो गई। किसी विमान हादसे में हुई ये पहली मौत थी।

यह तारीख ऑक्युपाई वॉल स्ट्रीट आंदोलन के लिए भी इतिहास में दर्ज है। पूंजीवाद के विरोध में यह आंदोलन 2011 में न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क से शुरू हुआ। धीरे-धीरे यूरोप के देशों से होता हुआ दुनिया के 82 देशों में पहुंच गया। आंदोलन करने वाले ज्यादातर बेरोजगार लोग थे। यह वो लोग थे जिनका रोजगार 2008 की वैश्विक मंदी ने छीन लिया था। यूरोप के कुछ देशों में कर्ज का संकट गहरा गया था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र:

1630ः अमेरिका के बॉस्टन शहर की स्थापना।

1761ः कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।

1948ः हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।

1949ः दक्षिण भारत में राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की स्थापना।

1974ः बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।

1982ः भारत और सिलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1995ः हॉन्गकॉन्ग का शासन चीन को सौंपने से पहले ब्रिटिशर्स ने वहां पहली बार लेजिस्लेटिव काउंसिल के चुनाव कराए।

1956ः भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।

1957ः मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल ।

1999ः ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जिहाद का ऐलान।

2000ः जाफना प्रायद्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।

2001ः अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।

2002ः इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की इजाजत दी।

2004ः यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।

2006ः हवाना में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।

2006ः कंधार विमान अपहरण में अलकायदा का हाथ होने की पुष्टि।

2009ः भारत के केंद्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम वेबसाइट पर जारी किए।

2011ः न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरुआत।

2017ः कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधु।

जन्म:

1872ः छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी वामनराव बलिराम लाखे

1879ः समाज सुधारक और तमिल राजनेता पेरियार ईवी रामास्वामी।

1915ः प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन।

1929ः अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै।

1950ः भारत के प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.