October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो सड़क हादसों में 15 लोग घायल, चार की स्थिति गम्भीर

 जिले में हुए दो सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गम्भीर है। सोमवार की सुबह डोमचांच थाना क्षेत्र के कोठियाराबर में बोलेरो और सवारी गाड़ी की जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ी में सवार 13 लोग घायल हो गए।

घायलों में चंचला देवी (35), बबीता देवी (25), चतुर्भुज स्वर्णकार (72), चिंता देवी (50), मिथिलेश कुमार सोनी (24), रूपाली कुमारी (2), गणेश सिंह (32), फूलदेव कुमार सोनी (23), साबो देवी (30 ), रामदेव सिंह (40), किरण देवी (25), मुन्नी देवी (42), गीता देवी (30) के रूप में हुई है। इनमें चार की स्थिति गम्भीर है, वहीं कुछ लोगों को हल्की-फुलकी चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी में एक ही परिवार के लोग सपही से सवार होकर झारखंडी धाम पूजा करने जा रहे थे। कोठियाराबार के समीप विरीत दिशा से आ रहे बोलेरो की टक्कर हो जाने से दोनों गाड़ी पलट गए और दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की मदद व 108 एम्बुलेंस से सभी को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

वहीं एक अन्य घटना में कोडरमा घाटी में रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मुन्ना कुमार बेलदार (47), अरविंद चौहान (36) के रूप में हुई है। वे स्विफ्ट डिजायर से बोकारो से पहाड़पुर जा रहे थे। कोडरमा घाटी में एक अज्ञात वाहन की टक्कर हो जाने से स्विफ्ट डिजायर पर सवार दो लोग घायल हो गए। कोडरमा पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.