October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, 13 घायल

बेलदा, 25 जून । पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर कालीबगीचा इलाके में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत महिला का नाम गीता सामंत (67) है। वह दांतन दो ब्लॉक के पलाशी गांव की निवासी बताई गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मृतका कोलकाता से डॉक्टर को दिखाकर खड़गपुर स्टेशन पहुंची थी। वहां से ऑटो से घर लौट रही थी। तभी बेलदा थाना अंतर्गत बखराबाद के कालीबगीचा इलाके में तेल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। तेज धक्के की वजह से ऑटो नियंत्रण खो कर सामने एक लॉरी के पीछे जा टकराया। इस हादसे में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बेलदा थाना की पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी मौके पर पहुंची। घायलों को बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गीता सामंत को मृत घोषित कर दिया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मृतक के बेटे गणेश सामंत ने बताया कि शनिवार को मां होम्योपैथी इलाज के लिए कोलकाता गई थीं। सुबह खबर मिली कि मां दुर्घटना में घायल हो गयीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं वहां गया तो पता चला कि मेरी मां अब जीवित नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.