ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पलवल में मेला लगाकर दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए बीडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में समाज कल्याण, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्शन, क्रिड विभाग आदि के कर्मियों ने स्टॉल लगाकर आमजन मानस को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया।

इस मेले में करीब 117 लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। मेले में पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वैंडर के 07, फैमिली आईडी में संसोधन के 70, राशन कार्ड के 05, जन्म व आय प्रमाण पत्र के 03, नई पैंशन के 15, आधार कार्ड अपडेट के 15 तथा 02 नए आधार कार्ड के आवेदनों पर कार्य किया गया।

एडीसी साहिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा परियोजनाओं व नीतियों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन मेलों में जिला कल्याण विभाग की योजनाओं के साथ-साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान-पत्र, वोटर कोर्ड, बिजली बिल, वृद्धावस्था पैंशन, आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

मेले में समाज कल्याण, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, क्रिड विभाग आदि संबंधित विभाग के कर्मी स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा दी जा रही सेवा-सुविधाओं अथवा योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित वर्ग के आमजन मानस से लगाए जाने वाले मेलों में निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर लाभ उठाने का आह्ववान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *