ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाईकोर्ट दो दर्जन से अधिक राजनीतिक मामलों पर जताई नाराजगी, राज्य सरकार से मांगा जवाब

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने दो दर्जन से अधिक राजनीतिक मामलों के न्यायालय में लंबित होने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि क्या अब हाईकोर्ट में केवल राजनीतिक मामलों की सुनवाई होगी? पूर्व मेदिनीपुर के 10 भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने की मांग की गई। कोर्ट ने चुनाव से पहले उनके गिरफ्तारी पर 15 जुलाई तक रोक लगाई थी लेकिन जो शर्त लगाई गई थी उसका पालन सारे आरोपित कर रहे हैं। इसलिए कोर्ट ने कहा कि फिर उनकी गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखने से सरकार को क्या आपत्ति है?

इस मामले में दो हफ्ते का समय देकर न्यायाधीश ने कहा कि राज्य सरकार लिखित में बताए कि जिन मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं है उनमें गिरफ्तारी पर क्यों तुली हुई है। इसके बाद उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि केवल नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के लगाए हुए 27-28 मामले कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित हैं। इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा दायर किए गए 10 से अधिक मामले हैं। ऐसा लगता है जैसे अब कोर्ट केवल राजनीतिक मामलों की सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *