ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कर्नाटक तय करेगा सियासी भविष्य : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर्नाटक में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक को ऐतिहासिक और सियासी भविष्य तय करने वाला बताया है। उन्होंने इसको लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार को ट्वीट किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक आना हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि अपनी ज़िंदगी के कई अध्याय यहां पढ़े हैं। अब यहां से देश का एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखेंगे ! इतिहास यहां से जुड़ा है, अब भविष्य भी जुड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, विपक्षी दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं। इसके लिए बैठकों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में विपक्ष की दूसरी संयुक्त रूप से दो दिवसीय बैठक बेंगलुरू में सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बैठक में प्रमुख विपक्षी दलों के नेता मिलेंगे और आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। इस बैठक में 26 विपक्षी दलों के एकत्रित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *