October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेलरखा बाबा साहेब की प्रतिमा को किया खंडित

सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव बेलरखा में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने पर रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिमा को खंडित करने की सूचना डायल 112 पर दी गई थी।

गांव बेलरखां निवासी कमल सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में एक जनवरी को डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ था। उस समय भी कई लोग इस प्रतिमा के अनावरण के खिलाफ थे। जिन्होंने यहां पर पशुओं को खड़ा करने की नियत से कब्जे का प्रयास किया था। इसी कब्जे की नीयत के चलते शरारती तत्वों ने प्रतिमा को खंडित किया है। यह जमीन ग्राम पचांयत बेलरखां ने ङा. बीआर अंंबेङकर सभा बेलरखां के नाम किया है। जो कि इस जमीन पर प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भी कई लोग नाजायज कब्जा करने की नियत से यहां पशुओं को खड़ा करने लगे थे।

इस पर आरोप लगाए कि गांव के ही सुभाष, इंद्र व राजकुमार पशुओं को यहां पर खड़ा करते हैं। इनको कई बार सरपंच ने भी समझाया लेकिन इन्होंने किसी की बात नहीं मानी। इस मामले में सदर थाना प्रभारी रिषीपाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देते हुए डीएसपी नरवाना अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.