ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी खबर: भोजपुरी गायक समर सिंह गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

# गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

नोएडा: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मामले से जुडी खबर सामने आ रही है | जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है | बताया जा रहा है कि उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।

आकांक्षा दुबे केस: भोजपुरी गायक समर सिंह को क्यों किया गया गिरफ्तार? जानें आकांक्षा दुबे मामले से इसका क्या है कनेक्शन - उत्तर प्रदेश

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है।

https://youtu.be/IaLZZBs3O54

गौरतलब है कि आकांक्ष दुबे ने वाराणसी के सारनाथ में 26 मार्च को फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या की थी | वहीँ उनकी हत्या के बाद समर सिंह और उनके भाई पर 27 मार्च को FIR दर्ज हुआ था |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *