October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल की शादी 16 को

पंजाब की एक और महिला कैबिनेट मंत्री बहुत जल्दी शादी के बंधन में बंधेंगी। पंजाबी लोक गायिकी के क्षेत्र से राजनीति में आई अनमोल गगन मान इसी माह 16 जून को शादी करेंगी। अनमोल गगन मान इस समय पंजाब के खरड़ से विधायक हैं और पंजाब में पर्यटन एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की मंत्री हैं। उनकी चंडीगढ़ के रहने वाले शाहबाज सिंह से शादी तय हुई है। शादी की सभी रस्में जीरकपुर एक मैरिज पैलेस में संपन्न होगी। जहां पर तैयारियां चल रही हैं। हलके के लोगों के लिए अलग से कार्यक्रम रखा जाएगा।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत बैंस समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायक शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.