ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोरखपुर: CM ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- ‘न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही पति का इलाज’

गोरखपुर: शनिवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर निस्तारण कराएं। ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े।

जनता दर्शन के दौरान अलग-अलग तरह की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने सब को आश्वस्त किया। सीएम ने कहा कि समस्या किसी भी तरह की हो। उसका निदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
हर पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार

सीएम ने कहा, पैसे के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी घर की बिटिया की शादी नहीं रुकेगी। साथ ही किसी मरीज का इलाज धन की कमी से बाधित नहीं होगा। न तो घबराएं और न ही परेशान हों। हर जरूरतमंद, पीड़ित की मदद के लिए सरकार तत्पर है।

सरकार की प्राथमिकता, हर गांव में हो खेल का मैदान- सीएम

पैसों के अभाव में नहीं हो रही बिटिया की शादी

जनता दर्शन में कुशीनगर से आई एक महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से बिटिया की शादी मैं आ रही दिक्कत मुख्यमंत्री से साझा की। उसकी परेशानी सुनते ही सीएम बेहद संजीदा हो गए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाया जाए।

 

आप पति को एडमिट कराइए, इलाज हम कराएंगे

जनता दर्शन में एक महिला ने हृदय रोग से पीड़ित पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई। मुख्यमंत्री ने अब तक हुए और चल रहे उपचार की जानकारी ली और महिला से कहा कि आप पति को एडमिट कराइए, इलाज के लिए धन की व्यवस्था सरकार करेगी।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित अस्पताल को धनराशि जारी कर दी जाएगी।

वाराणसी: तेज प्रताप यादव से होटल में बदसलूकी, जानें क्या है मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *