ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाराणसी: तेज प्रताप यादव से होटल में बदसलूकी, जानें क्या है मामला…

वाराणसीः वाराणसी में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव से बदसलूकी का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है कि तेज प्रताप अपने निजी दौरे पर वाराणसी आएंगे | काशी विश्वानाथ का दर्शन करने आए तेज प्रताप को अरकेडिया होटल के प्रबंधन ने जबरन कमरा खाली कराया | लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप दो दिन से वाराणसी के दौरे पर हैं | शुक्रवार देर रात जिस होटल में वह ठहरे हुए थे | उस होटल के मालिक ने तेज प्रताप के सुरक्षाकर्मियों का सामान निकलाकर होटल के बार रख दिया | यह देख वह नाराज होकर अपने सहयोगियों के साथ सामान लेकर देर रात होटल छोड़कर बाहर चले गए |

इस संबंध में मंत्री तेजप्रताप यादव के निजी सहायक विशाल सिन्हा ने सिगरा थाने में तहरीर भी दी है। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है। होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।सहायक विशाल सिन्हा के मुताबिक अरकडिया होटल में कमरा नंबर 205 और 206 में सामान रखा गया था। कमरा नंबर 206 मंत्री तेजप्रताप यादव रुके हुए थे। जबकि 205 में निजी सहायक एवं सुरक्षाकर्मी रुके हुए थे। शुक्रवार रात में गंगा में नौकायन के बाद मंत्री एवं अन्य सभी जब होटल पहुंचे तो दोनों कमरे का सामान रिसेप्शन पर रखा हुआ था। इस संबंध में होटल कर्मियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि होटल के जीएम संजय कुमार के कहने पर ऐसा किया गया। घटनाक्रम के बाद मंत्री, उनके निजी सहायक एवं सुरक्षाकर्मी कार से सामान समेत वहां से रवाना हो गए।

Gorakhpur: सीएम योगी ने किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास, ‘खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी’ का दिया नारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *