ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खुशखबरी ! आज एक साथ दो वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी

# एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगें पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय तेलंगाना, तमिलनाडु  और कर्नाटक के दौरे पर है | तेलंगाना दौरे पर आ रहे पीएम मोदी आज देश को एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे | बता दें कि साथ ही 11 हजार 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी परेड ग्राउंड में एक जनसभा में भी हिस्सा लेंगे |

जानकारी की मुताबिक पीएम मोदी तेलंगाना की परेड ग्राउंड में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एम्स बीबीनगर और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। एम्स बीबीनगर 1,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है। एम्स बीबीनगर की स्थापना तेलंगाना के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है।

भ्रामक इतिहास को सुधारने की पहल- अरविंद जयतिलक

इसके बाद वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे और रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी हैदराबाद-सिकंदराबाद के उपनगरीय खंड में 13 नई मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एमएमटीएस) सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

7,850 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

पीएम मोदी 7,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। ये सड़क परियोजनाएं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों के सड़क संपर्क को मजबूत करेंगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायता करेंगी। बता दें कि पीएम मोदी हैदराबाद दौरे के बाद आज ही एक कार्यक्रम के लिए तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *