ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकार की प्राथमिकता, हर गांव में हो खेल का मैदान- सीएम

गोरखपुर: प्रदेश की मुखिया सीएम योगी ने आज एक बार फिर जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी है | मुख्यमंत्री योगी ने सहजनवां में भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास किया। बता दें कि यह स्टेडियम तीन एकड़ क्षेत्रफल में करीब 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। सीएम योगी ने “खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी” का नारा दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम की दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की और से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तहसील स्तर पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। अब युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सीएम ने कहा कि स्टेडियम बनने से युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

हमारी सरकार ने तय किया है कि हर गांव में खेल का मैदान जरूर देंगे- सीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज भारत का युवा ओलिम्पिक में मेडल लेकर आता हैं | कामनवेल्थ में मेडल लेकर आता हैं, एसियार्ड में मेडल लेकर आता हैं | वहीँ उत्तर प्रदेश का युवा यदि किसी नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाता हैं तो पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा मेडल लेकर आता हैं | इसीलिए हमारी सरकार ने तय किया हैं कि हर गांव में खेल का मैदान देंगे | इस कार्यक्रम को युवा कल्याण और बेसिक शिक्षा विभाग इसको आगे बढ़ा रहा हैं | सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने हर गांव में स्पोर्ट्स किट दी हैं | सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक 65 हजार युवक मंगल दल और 65 हजार महिला मंगल दल को किट प्रदान कर चुके हैं | खेलखूद की प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना सरकार का लक्ष्य हैं | योगी ने कहा कि प्रदेश के हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम और जनपद में एक स्टेडियम का निर्माण होगा |

खेलकूद के गतिविधियों को बढ़ाने की साथ मानव जीवन स्वास्थ्य होगा | वहीँ सभी को Open Gym का निर्माण कर खुले में खेलने वालों की लिए स्टेडियम | यह सब पीएम मोदी के प्रेणना से हो रहा हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *