ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इस राज्य में बंद होने वाले है स्कूल, भयंकर लू के चलते सरकार फैसला ले रही है…

गोवा  भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए गोवा शिक्षा विभाग ने 09 और 10 मार्च को दोपहर के बाद स्‍कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो गोवा अगले 2 दिनों तक भीषण हीटवेव की चपेट में रहेगा. ऐसे में एहतियात के तौर पर स्‍कूलों में दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं खत्‍म कर देने का निर्देश जारी किया गया है.

जारी नोटिस में डायरेक्‍टर ऑफ एजुकेशन शैलेश जींगड़े ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग, गोवा ने राज्‍य में हीट वेव की संभावना जताई है. ऐसे में, सभी स्‍कूलों के हेड्स को निर्देश दिया जाता है कि वे 09 और 10 मार्च को दोपहर 12 बजे तक सभी कक्षाएं पूरी कर लें बता दें कि IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 2 दिनों तक उत्‍तरी गोवा और दक्षिणी गोवा में अलग-अलग स्‍थानों पर गर्मी की लहर चलने की संभावना है. गोवा में अधिकतम तापमान अपने सामान्‍य तापमान से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *