• July 27, 2024

कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन भी झटका ! आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन किरण रेड्डी BJP में शामिल

 कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन भी झटका ! आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन किरण रेड्डी BJP में शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी को लगातार दो दिन से झटका मिल रहा है | कांग्रेस के दिग्गज नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण रेड्डी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है | पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद एन किरण रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए | आपको बता दें कि संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई | रेड्डी आज सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया | कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह समेत अन्य नेता भी शामिल रहे |

कार्यक्रम के दौरान प्रह्लाद जोशी ने कहा कि दक्षिण भारत में बीजेपी की लोकप्रियता धीरे – धीरे बढ़ रही है | प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किरण कुमार रेड्डी का स्वागत करता हूं | रेड्डी परिवार की तीन पीढ़ी कांग्रेस में रही है | इनके पिता अमरनाथ रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के चार बार विधायक रहे और मंत्री भी | किरण भी चार बार विधायक रहे, स्पीकर रहे, चिप व्हिप और मुख्यमंत्री भी रहे |

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन किरण रेड्डी बीजेपी में हुए शामिल,कांग्रेस को एक और झटका

भाजपा में शामिल होने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने कहा, ” मैं जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह का धन्यवाद करता हूं | मेरा परिवार कांग्रेस से 1952 से जुड़ा रहा है और मैंने सोचा नहीं था कभी कांग्रेस छोड़ूंगा | लेकिन कांग्रेस के हाई कमान के गलत फैसले से पार्टी का बहुत नुकसान हुआ है |”

रेड्डी ने कहा, ” कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय नेताओं से कभी कोई राय नहीं ली | कभी किसी की नहीं सुनी | ये केवल एक राज्य की बात नहीं है, बल्कि सभी राज्य की है | सभी राज्दों के वो कमान नियंत्रित करने की बात करेंगे लेकिन कभी जिम्मेदारी नहीं लेंगे |

IPL 2023: राजधानी में IPL का धूम धड़ाका, LSG और SRH के बीच मुकाबला आज

पीएम मोदी ने की PMUY की तारीफ, कहा- गरीब महिलाओं के जीवन को बनाया आसान

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *