ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IPL 2023: राजधानी में IPL का धूम धड़ाका, LSG और SRH के बीच मुकाबला आज

लखनऊ: राजधानी के इकाना स्टेडियम यानी अटल बिहारी बाजपाई क्रिकेट स्टेडियम में आज की शाम एक बार फिर आईपीएल का रोमांस देखने को मिलेगा। इकाना में आज LSG ओर SRH के मुकाबला देखने को मिलेगा | दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर IPL प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है । टिकट के दाम में कमी के बाद स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहीद पथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। शहीद पथ और आसपास की सड़कों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, ताकि मैच के दौरान लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इकाना स्टेडियम और पलासियो मॉल के सामने वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई गई है।

SRH vs LSG मैच हेड टू हेड के स्टेटिस्टिक्स और प्लेइंग-11

पिच रिपोर्ट…

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का 10वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा | इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद होगी | यहां की पिच पर बड़ा स्कोर बनते हुए नजर आ सकता है | वहीं मुकाबले में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा | ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फसला सबसे सही माना जाएगा |

लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, केएल राहुल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, गौतम, यश ठाकुर, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मार्को जानसन

पीएम मोदी ने की PMUY की तारीफ, कहा- गरीब महिलाओं के जीवन को बनाया आसान

World Health Day: अच्छी सेहत के लिये सचेत रहने का संकल्प लें- सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *