ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

World Health Day: अच्छी सेहत के लिये सचेत रहने का संकल्प लें- सीएम योगी

लखनऊ: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। और ट्वीट कर शुभकामनाएं…प्रेसित की |

मुख्यमंत्री ने योगी ने ट्वीट कर, ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मागदर्शन में हम सभी ‘स्वस्थ यूपी’ के संकल्प के साथ प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश के हर जनपद को मेडिकल कॉलेज से आच्छादित करने का संकल्प साकार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है | इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी विश्व स्वास्थ्य दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए साथ मिलकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनें।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *