ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएम मोदी ने की PMUY की तारीफ, कहा- गरीब महिलाओं के जीवन को बनाया आसान

नई दिल्ली: गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और महिला सशक्तिकरण को बढ़ाता देते हुए पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारम्भ 1 मई 2016 को किया था, जिसके बाद बीते हफ्ते भर पहले ही केंद्र सरकार ने सब्सिडी लाभ मिलने की समयसीमा को 1 साल के लिए और बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से 9.6 करोड़ परिवार को लाभ होगा। अब पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें योजना के लाभ और लाभार्थियों के बारे में बताया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या लिखा है।

पीएम मोदी ने शेयर की वीडियो

सोशल मीडिया पर ‘उज्ज्वला’ योजना की वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा- ‘उज्ज्वला’ ने जिस प्रकार हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाकर खुशियों से रोशन किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। वीडियो में योजना की तारीफ करते हुए कहा गया है- तुम जादूगर तो नहीं लेकिन मेरी रसोई से धुंआ गायब किया है…तुम डॉक्टर तो नहीं लेकिन तुमने मेरे फेफड़ों को बीमार होने से बचाया है..तुम मां तो नहीं लेकिन तुमने मुझे जंगल में जाने से रोका है। वीडियो में उज्जवला योजना की फायदे बताए गए हैं कि कैसे वो महिलाओं की मुसीबतों को कम कर रही हैं।

‘उज्ज्वला’ ने जिस प्रकार हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाकर खुशियों से रोशन किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है।

लाखों लाभार्थी उठा रहे लाभ

सरकारी आंकड़ों की माने तो मार्च 2023 तक इस योजना का लाभ 9.59 लाख लोगों को मिला है जिसके खातों में सब्सिडी पहुंची है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर पर लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी और गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन भी मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि सवाल ये है कि लगभग हर महीने सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। वर्तमान सिलेंडर के दाम की बात की जाए तो आज एलपीजी के रेट 1030 है।

World Health Day: अच्छी सेहत के लिये सचेत रहने का संकल्प लें- सीएम योगी

देश में बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, लगातार बढ़ रहे मरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *