ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मस्क ने ट्विटर पर किया बड़ा बदलाव, चिड़िया की जगह डॉग का फोटो लगाया

टेक डेस्क: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को ट्विटर पर बड़ा बदलाव किया है | मस्क ने उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल दिया। नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया है। मस्क ने एक ट्वीट में एक यूजर से कहा कि जैसा वादा किया था, वह पूरा किया। हालांकि ये बदलाव अभी केवल वेब वर्जन पर नजर आ रहा है मोबाइल ऐप पर नहीं।

अमेरिकी अरबपति मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को खरीद लिया था। इसके बाद कई बड़े फैसलों को लेकर मस्क चर्चा में रहे। इनमें ब्लू टिक के लिए चार्ज, कर्मचारियों की छंटनी, CEO पराग अग्रवाल को हटाना शामिल रहे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैकसन पालमर ने 6 दिसंबर 2013 को डॉज कॉइन क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत की थी। इसे दुनिया का पहला डॉग कॉइन और मीम कॉइन कहा जाता है।

क्या है ट्विटर का नया लोगो DOGE?

* सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैकसन पालमर ने 2013 में बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए डॉजकॉइन की शुरुआत की थी। मस्क कई मौकों पर इसे अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बता चुके हैं। मस्क ने डॉजकॉइन के सपोर्ट में फरवरी 2022 में कई ट्वीट किए थे। उस वक्त उन्होंने पहले ट्वीट में सिर्फ ‘DOGE’ लिखा था।

* दूसरे ट्वीट में मस्क ने लिखा था- डॉजकॉइन लोगों का क्रिप्टो है। नो हाई, नो लो ओनली DOGE। इसके बाद इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत उछलकर 5 सेंट हो गई थी। मस्क के ट्वीट्स से पहले यह तीन सेंट पर ट्रेड कर रही थी।

* दिसंबर 2020 में भी उन्होंने One Word: Doge ट्वीट किया था और इसकी कीमत 20% बढ़ गई थी। अब ट्विटर के नए लोगो में मस्क ने इस क्रिप्टोकरेंसी के डॉग की फोटो का इस्तेमाल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *