ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कौशाम्बी महोत्सव-2023: विकास की राह पर उत्तर प्रदेश- शाह

यूपी: अमित शाह ने कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ किया| इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौजूद रहे |

कौशाम्बी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री शाह ने करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया | इस दौरान उन्होंने चेक वितरण किया और खेल स्पर्धाओं में विजेता खिलाडियों को मेडल भी वितरित किये | इसके बाद गृहमंत्री शाह और सीएम योगी ने कौशाम्बी महोत्सव को संबोधित किया |

कौशाम्बी महोत्सव में शाह का सम्बोधन…

कौशांबी महोत्सव- 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि,”कल ही संसद समाप्त हुई है आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करें बिना संसद समाप्त हुई है। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया इसका कारण कि राहुल गांधी को आयोग घोषित किया गया राहुल गांधी इस सजा को चुनौती दें आप ने संसद के वक्त को बलि चढ़ा दिया।

अमित शाह ने कहा कि ने कहा चाहे सोनिया जी हो राहुल जी हो या कोई भी हो मोदी जी को गाली गलौज के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है या कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद परिवारवाद और तुष्टीकरण के तीन नाखूनों में गिर कर रखा है।

 

 

यूपी:अमित शाह ने किया कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *