ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेक्टर रखने की बात पर युवक पर चाकू से हमला, केस दर्ज

शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में भंवरगंज स्थित पानी की टंकी के समीप ट्रेक्टर रखने की बात को लेकर हुए विवाद पर युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार भंवरगंज मौहल्ला ब्यावरा निवासी विवेक (22)पुत्र जीवन प्रजापति ने बताया कि पानी की टंकी के समीप ट्रेक्टर रखने की बात को लेकर हुए विवाद पर बीती रात मौहल्ले के बहादुरसिंह पुत्र रामनारायण गुर्जर ने गालियां देते हुए मारपीट की, विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 323, 324 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *