ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुजफ्फरपुर में सीओ समेत तीन अंचलकर्मियों पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ थाना में केस

जिले के कांटी अंचल के वर्तमान अंचलाधिकारी राज शेखर सहित तीन अंचलकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर जिले के कांटी थाना में FIR दर्ज किया गया है। ज़िले के कांटी अंचल के CO राजशेखर और उसके एटॉर्नी मो मुमताज और एक अन्य कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने नौकरी देने के नाम पर एक युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया . इसको लेकर अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी सहित तीन कर्मियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

इनपर आरोप है कि इन्होंने मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को नौकरी देने के नाम पर बुलाया गया और फिर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया. जिसके बाद पीड़िता ने इस मामले को लेकर सीजेएम कोर्ट में अंचल अधिकारी सहित तीन लोग को आरोपी बनाते हुए एक परिवाद दर्ज कराया था और उसमे आईपीसी की धाराओं में 376,376-(C)सी, 376(E) ई और 376(D) डी के तहत परिवाद दर्ज़ किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर कांटी थाना ने एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और आगे की करवाई में पुलीस जुट गई है.

मामले की जानकारी देते हुए उक्त पीड़िता के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने गुरुवार को बताया है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र की पीड़िता के द्वारा यह बताया गया था नौकरी देने के नाम पर कांटी अंचल में वर्तमान में कार्यरत अंचल अधिकारी राज शेखर और अन्य दो एटॉर्नी के द्वारा नौकरी देने के लिए बुलाया गया था और फिर उसके साथ में दुष्कर्म की गई है और उसके बाद धमकी दी गई थी. जिसके बाद 4 अक्टूबर 2023 के दिन सीजेएम की कोर्ट में मामला दर्ज कराया. जिसके बाद अब कोर्ट ने सुनवाई के बाद कांटी थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.जिसके बाद कांटी थाना में अंचल अधिकारी राज शेखर सहित अन्य दो एटर्नी पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *