ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवती के फोटो वायरल करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज

छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चितवालिया में रहने वाले युवक ने कुआखेड़ा थाना खिलचीपुर गांव के दो युवकों पर उसकी बहन के फोटो वायरल करने, विरोध करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम चितवालिया निवासी 27 वर्षीय युवक ने बताया कि ग्राम कुआखेड़ा थाना खिलचीपुर में रहने वाले रामकैलाश पुत्र देवीसिंह दांगी और जगदीश पुत्र कंवरलाल दांगी ने सोशल मीडिया पर उसकी बहन के फोटो वायरल किए। विरोध करने पर उन्होंने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 506, 67 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *