ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी एक रुपये हुआ महंगा, नई दरें लागू

आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में एक रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 76.59 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं, नोएडा में सीएनजी का भाव बढ़कर 82.20 रुपये प्रति किलो और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलो और गाजियाबाद में यह 81.20 रुपये प्रति किलो हो गया है। पिछले तीन हफ्ते में सीएनजी की कीमतों में दूसरी बार इजाफा किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल 2023 में सीएनजी की कीमत में चार बार वृद्धि हुई है। इससे पहले नवंबर और अगस्त में इसके दाम बढ़ाए गए थे। हालांकि, अंतिम बार जुलाई महीने में सीएनजी के दाम कम हुए थे। सीएनजी की कीमत में इजाफे से परिवहन और रोजमर्रा की चीजों का ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *