ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवविवाहिता ने पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाल्दिया में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने पति पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने उसके बाद झगड़ा प्रथा के तहत पांच लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बाल्दिया हाल गादियालुहार सोमवारिया थाना खिलचीपुर निवासी 21 वर्षीय अमरीबाई तंवर ने बताया कि पति राजाराम पुत्र शंकरलाल तंवर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करता है, जिसके चलते मायके सोमवारिया में रहने लगी। अब वह झगड़ा प्रथा के तहत पांच लाख रुपए की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 498ए, 385 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *