ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवा सशक्तिकरण : मोदी के प्रधानमंत्री बनने से युवा जगा है:दिनेश अग्रवाल

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले युवा देश में रोजगार खोजता था, प्रधानमंत्री से नौकरी मांगता था, परन्तु मोदी के आने के बाद युवा रोजगार खोजता नहीं पैदा कर रहा है, प्रधानमंत्री से नौकरी मांगता नहीं, अब लोगों को नौकरी दे रहा है। मोदी के आने के बाद युवाओं की सोच बदली है, युवा आत्म निर्भर हो रहा है। उक्त बातें बगहा के ” मेरा स्वाभिमान” संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा है।

उन्होंने आगे कहा है कि देश में लोगों का जीने का ढ़ंग बदल चुका है। खासतौर पर युवाओं की सोच बदली है, युवा पढ़ लिखकर जब कालेज से निकल रहें है, तब वो यह सोच लेकर निकल रहें है, कि हमें कुछ अलग और बड़ा काम अपने और देश के लिए करना है, यह तब सम्भव हुआ है, जब मोदी युवाओं के बीच में जाना शुरू किये हैं। देश में पहले कोई प्रधानमंत्री युवा समूह के बीच या विश्वविद्यालयीय सम्मेलन में जाकर टेक्नालॉजी पर बातें नहीं करता था, परन्तु आज युवा शक्ति को किसी भी दिशा में प्रधानमंत्री से अर्थ और टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिल रहा है, जिस कारण युवा उद्योग या टेक्नालॉजी में कीर्तिमान स्थापित कर रहें हैं।

हिन्दुस्थान समाचार के संवाददाता ने जब यह पूछा कि आप व्यक्तिगत रूप से कितना उद्योग के क्षेत्र में मोदी के नीति से लाभान्वित हैं, तो उन्होंने बताया की ग्लोबल काउंसलिंग ऑफ इनोवेशन एण्ड इन्डस्ट्री के डायरेक्टर के रूप में विगत 30 मार्च को दिल्ली के ऑबराय होटल में रसिया के170 डेलीगेटस एवं रसिया के उप प्रधानमंत्री, 7कैबिनेट मंत्री के साथ भारत के170 डेलीगेटस के साथ मेरे प्रतिनिधित्व में डिफ्रेंस, डिजिटल, मैपिंग, उर्जा आदि क्षेत्रों में व्यवसाय करने के लिए शर्तों का आदान- प्रदान हुआ , जो मेरे जैसे व्यक्ति के लिए, पहले की सरकार होती तो यह वार्ता सम्भव नहीं होती। मोदी ने भारत में उद्योगीकरण के लिए शर्तो की सहजता की है। इस कारण देश में छोटे – बडे उद्योग की स्थापना करना देशी और विदेशी दोनों के लिए सहज हो गया है, जो पहले सरकार और व्यूरोक्रेट के बीच फाइल धूल फांकता नजर आता था, धूल को हटाने के लिए दोनों हस्तियों के पास चढावा- चढाना पड़ता था, जो अब समाप्त है।

भारत के विश्वगुरु बनने के सवाल पर दिनेश अग्रवाल कहते हैं कि भारत में सभी जाति, धर्मों के लोग सुरक्षित हैं। यूं कहें कि भारत में हिन्दू नव जागरण हो चुका है। इस हिन्दुस्थान में रहनेवाले सभी हिन्दू हैं, जैसे अमेरिका में रहनेवाले सभी लोग अमेरिकी कहलाते हैं, उसी तरह हिन्दुस्थान में रहनेवाले सभी हिन्दुस्थानी हैं। सभी लोग मिलकर मोदी की सोच को एकता में बदल रहें हैं। दुनिया के मुस्लिम देश में भारत की प्रशंसा हो रही है। मुस्लिम देशों में भी मन्दिरों की स्थापना की जा रही है, दुबई जिसका उदाहरण है। मिस्त्र भारत का आज शुभ चिंतक बन गया है। भारत का योग आज दुनिया का योग बन चुका है। सभी मजहब और पंथों के लोगों ने योग को अपनाया है। यह सब कार्य मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुआ है, पहले के हर असम्भव को मोदी सम्भव में बदलकर कर रहें हैं।लडाई के मैदान में हथियार, उद्योग में कल कारखाना, आधुनिक टेक्नालॉजी सभी मामलाें में भारत विश्व के देशों को मदद कर रहा है। इसलिए भारत विश्वगुरु बन रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिनेश अग्रवाल एक उद्योगपति के साथ – सामाजिक व्यक्ति के रूप में इनकी पहचान चम्पारण की भूमि पर हो चुकी है। अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन हो या चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिन, सभी को याद करते हुए, नाट्यमंचन कराकर चम्पारण के युवाओं में देश की जज्बा पैदा करने के लिए प्रेरित किया है। वहीं जवान और किसान का सम्मान बोध करने के लिए गतवर्ष से लेकर कई सम्मान समारोह करके किसान और जवान का सम्मान किया है।वहीं दिन-दुखियों की परेशानी समाप्त करने के लिए उनके बीच घर- घर पहुंचकर मोदी सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने में लगे हैं, इतना ही नहीं मेरा स्वाभिमान के कई योजनाओं में शामिल स्वास्थ्य लाभ, पेंशन योजना,3 लाख रूपया का स्वास्थ और दुर्घटना बीमा, स्वलाम्बन योजना, मेडिकल कैम्प आदि का लाभ 20, 000से ज्यादा लोगों को दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *