ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायगढ़ हादसा: चौथे दिन मिलीं दो और लाशें, अब तक 29 लोगों की मौत

रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में रविवार को चौथे दिन बचाव में दो और लाशें मलबे से निकाली गई हैं। इस तरह इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 29 तक पहुंच गई है। आज मलबे से लोगों को ढ़ूंढने का काम रोक दिया गया है, क्योंकि अब लापता लोगों को मृत घोषित किया जाएगा। साथ ही इस घटना में बचे 144 लोगों को दूसरी जगह बसाया जाएगा।

रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में स्थित इरशालवाड़ी गांव में बुधवार को देर रात पहाड़ी का हिस्सा धंसने से आदिवासियों के 17 घर दब गए थे। इरशालवाड़ी गांव में कुल 48 घर हैं, जिनके परिवारों की जनसंख्या 230 बताई जा रही है। मौके पर गुरुवार सुबह से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। आज रविवार को मौके पर दो लाशें बरामद की गई, लेकिन आज शाम से यहां राहत और बचाव कार्य रोक दिया गया।

रायगढ़ के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने बताया कि बचाव कार्य रोकने का काम जिला प्रशासन और एनडीआरएफ अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब लापता लोगों को मृत घोषित किया जाएगा। साथ ही इस घटना में बचे 144 लोगों को दूसरी जगह बसाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *