ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतापगढ़ में बरसे योगी, कहा- यहाँ के लोग सौ पढ़े-लिखे पर भारी

प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। सीएम योगी ने कहा की प्रतापगढ़ वही जनपद है जहाँ के लोग पूरे प्रदेश के साथ साथ दुनिया के भी लोगों के सेहत का ख्याल रखते थे | लेकिन पहली की सरकारों के चलते अब किसानों को यहाँ से बाहर  जाना पड़ रहा है |

न सौ पढ़ा, न एक प्रतापगढ़ा…

मुरादाबाद में गरजे सीएम योगी, कहा- यूपी किसी की बपौती नहीं

प्रतापगढ़ एक महत्पूर्ण जनपद है यह इसलिए क्यूंकि कभी इस जनपद के महापुरुषों ने, अन्यदाता किसानों ने, इस जनपद को अमृत फल आंवले के साथ जोड़कर के इसका नाम किया है | इतना ही नहीं इस आंवले के साथ लोगों की सेहत को सुधारने का काम किया था | एक समय ऐसा भी आया था जब प्रतापगढ़ के किसान आंवले से मुँह मोड़कर दूसरे कार्यों में हाथ आजमाना शुरू कर दिए थे | कभी यहाँ की ऑटो ट्रेक्टर ATL हुआ करती थी | उसके बाद से प्रतापगढ़ ऐसा लगा जैसे “न सौ पढ़ा, न एक प्रतापगढा” यानि सौ पड़े लिखे लोगों पर एक प्रतापगढ़ का आदमी भारी पड़ जाता था | लेकिन भाई- बहन की जोड़ी, और बुआ – बबुआ की पार्टियों ने यहाँ की धार को कुंद कर दिया है | ATL बंद कर दिया, आंवले की खेती से किसानों ने मुँह मोड़ दिया और विकास के कार्यों में फिरौती और रंगदारी जाने लगी |रंगदारी के धंधे से व्यापारी परेशान और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी | नौजवानों को जहाँ स्कूल जाने के लिए किताबें होनी चाहिए थी वहां तमंचे पकड़ाए जाते थे |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *