ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद में गरजे सीएम योगी, कहा- यूपी किसी की बपौती नहीं

मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्रीने जनसभा को किया संबोधित

प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित, गले में पट्टा लटका कर घूम रहे माफिया

मुरादाबाद के पीतल कारोबार ने प्राप्त किया अपना वैश्विक वैभव
मुरादाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने मुरादाबाद के शिल्पी पदमश्री दिलशाद हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट किया। मुरादाबाद का पीतल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था। कारीगर पलायन कर रहे थे। अब मुरादाबाद का पीतल कारोबार अपने वैभव को प्राप्त कर रहा है। उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है। उसका निर्यात बढ़ा है।

मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने उसे 9 साल में पूरा करके दिखाया है। 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिए जाने का सिलसिला जारी है। आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं। शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। गांव-गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है। गांव-गली और घरों का अंधियारा दूर कर सरकार ने अपने 24 घंटे बिजली देने के वायदे को पूरा किया है।

राजस्थान: चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा दांव, जातिगत जनगणना के दिए संकेत

यूपी किसी की बपौती नहीं…..

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री होगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी किसी की बपौती नहीं है। अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है। कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है। प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है गुंडे माफिया पट्टी लटका कर चल रहे हैं। आम आदमी, महिलाएं, छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *