ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

May 2023: जानें मई 2023 के पड़ने वाले व्रत और त्योहार, यहाँ देखें पूरी सूची…

May 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार मई का महीना विभिन्न त्योहारों और व्रतों से भरा हुआ है। बता दें की यह महीना मोहिनी एकादशी और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस से शुरू होता है | साथ ही इस महीने के कई ऐसे त्यौहार और व्रत पड़ते है इसका अपना कुछ न कुछ महत्त्व होता है | इस बार मई के महीने में नरसिंह जयंती, कूर्म जयंती और मातृ दिवस जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं। मई के आखिरी दिन निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती मनाई जाएगी। पूरे महीने में, हिंदू परशुराम द्वादशी, छिन्नमस्ता जयंती और गंगा दशहरा जैसे विभिन्न शुभ दिनों का भी पालन करेंगे।

जानें मई 2023 में पड़ने वाले त्योहारों की सूची के बारे में…

1 मई 2023, सोमवार : मोहिनी एकादशी का व्रत
2 मई 2023, मंगलवार : परशुराम द्वादशी
3 मई 2023, बुधवार : बुध प्रदोष व्रत
4 मई 2023, गुरुवार : नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
5 मई 2023, शुक्रवार : वैशाख पूर्णिमा का व्रत, बुद्ध पूर्णिमा का पर्व, साल का पहला चंद्र ग्रहण, कूर्म जयंती
6 मई 2023, शनिवार : जेठ का महीना प्रारंभ, नारद जयंती
8 मई 2023, सोमवार : संकष्टी चतुर्थी व्रत
12 मई 2023, शुक्रवार : कालाष्टमी व्रत
14 मई 2023, रविवार : हनुमान जयंती (तेलुगु पंचांग के अनुसार)
15 मई 2023, सोमवार : अपरा एकादशी व्रत, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर
17 मई 2023,बुधवार : बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत
19 मई 2023, शुक्रवार : जेठ महीने की अमावस्या, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत
23 मई 2023, मंगलवार : विनायक चतुर्थी का व्रत
25 मई 2023, गुरुवार : स्कंद षष्ठी व्रत
28 मई 2023, रविवार : धूमावती जयंती
29 मई 2023, सोमवार : महेश नवमी
30 मई 2023, मंगलवार : गंगा दशहरा
31 मई 2023, बुधवार : निर्जला एकादशी का व्रत, गायत्री जयंती
इस लिस्ट के आधार पर आप इस महीने के सभी व्रत और त्यौहार तिथि के अनुसार नोट कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *