ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुईं टोक्यो ओलंपियन भावना जाट

टोक्यो ओलंपियन भावना जाट 12 महीने के भीतर तीन डोप परीक्षण विफलता के बाद बुडापेस्ट में 19 से 27 अगस्त तक होने वाले विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं और अब वह स्वदेश लौटेंगी।

भावना, जो विश्व चैंपियनशिप में 20 किमी रेस वॉक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय एथलीट थीं, को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के अनुसार, तीन तीन डोप परीक्षण में विफलताओं के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि 27 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व रैंकिंग के माध्यम से चैंपियनशिप में जगह बनाई और इस साल कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतकर अच्छी फॉर्म में हैं।

जुलाई 2023 में, भावना ने प्रियंका गोस्वामी को हराकर राष्ट्रीय अंतर-राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 जीती। उन्होंने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए 1:37:03 का समय लिया। 2023 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फरवरी में रांची की नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में आया, जहां उन्होंने 1:29:44 का समय निकाला। इसके अलावा, मार्च में ऑल जापान रेस वॉकिंग इवेंट में उन्होंने 1:36:20 का समय निकाला। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने सितंबर में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के नियमों के अनुसार, एक एथलीट को 12 महीने के भीतर तीन बार डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। यदि ऐसा है तो उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि भावना जाट ने जुलाई 2022 विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं लिया था। एएफआई ने उन्हें राष्ट्रमंडल खेल 2022 पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हटने के लिए कहा था। भावना ने 10,000 मीटर रेस वॉक में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ दर्ज किया और 2022 में खेलों में 8वें स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *