ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीनगर से एक महिला का शव बरामद

श्रीनगर जिले के बेमिना इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि तनवीरा नामक महिला पत्नी शौकत अहमद कालू का शव बेमिना के नुंद्रेश कॉलोनी से कुछ स्थानीय लोगों ने देखा। लोगों ने इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि शव को अस्पताल ले जाया गया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही करने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *