ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने लगाई फांसी

जालौन थाना क्षेत्र कुठौंद के गांव बिचौली निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी समरथ उम्र करीब 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई। सोमवार देर रात गुड्डी देवी ने घर के एक कमरे के छत के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जब बहुत देर तक गुड्डी बाहर नहीं आई तो उसके पुत्र छोटू ने दरवाजे की जाली से झांक कर कमरे के अंदर देखा।

अपनी मां को फांसी पर लटका देख वह सहम उठा। जिसके बाद पिता और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कुठौंद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया। महिला के दो पुत्र महेंद्र और छोटू हैं, जिसमें बड़े पुत्र महेंद्र की शादी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *