ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रणजीत चौटाला एक मई को करेंगे नामांकन दाखिल

हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला एक मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

पार्टी के लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने सोमवार को बताया कि नामांकन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आदमपुर में हुई विजय संकल्प रैली में रणजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों को नामांकन के अवसर पर पहुंचने का न्यौता दिया है। उन्होंने बताया कि आदमपुर में हुई विजय संकल्प रैली के बाद भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला की जीत सुनिश्चित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *