ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

थोक महंगाई दर नवंबर में सात महीने के उच्चतम स्तर 0.26 फीसदी पर

देश में थोक महंगाई दर नवंबर में उछलकर आठ महीने के उच्चतम स्तर 0.26 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने में यह -0.52 फीसदी और नवंबर, 2022 में 6.12 फीसदी पर थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर नवंबर में 0.26 फीसदी रही है। इससे पिछले महीने अक्टूबर में थोक महंगाई दर -0.52 फीसदी और नवंबर, 2022 में 6.12 फीसदी पर थी। थोक महंगाई दर सात महीने बाद सकारात्मक दायरे में आई है, जो अप्रैल से लगातार शून्य से नीचे बनी हुई थी। खाद्य वस्तुओं की महंगाई नवंबर में 8.18 फीसदी रही, जो अक्टूबर में 2.53 फीसदी थी।

मंत्रालय के मुताबिक नवंबर, 2023 में थोक महंगाई दर मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, खनिजों, मशीनरी व उपकरण, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑप्टिकल उत्पादों, मोटर वाहनों, अन्य परिवहन उपकरणों और अन्य विनिर्माण वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण सकारात्मक दायरे में रही है।

इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी की गई आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी के कारण खुदरा महंगाई दर नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55 फीसदी पर पहुंच गई। दरअसल, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने हाल ही में अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा में नवंबर और दिसंबर में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ने के संकेत दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *