ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीच बाजार में चार दुकानों में लाखों की चोरी, जांच शुरू

गुरुवार को सदर कोतवाली के बाजार में चार दुकानों से चोरों ने लाखों रुपए का माल चोरी कर लिया है। चोरों ने किसी दुकान में नकाब लगाकर तो किसी दुकान के शटर व जीने से दुकान में एंट्री कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला सदर कोतवाली के नेहरु चौक स्थित बाजार में बुधवार रात चोरों ने चंद्रप्रकाश, नरेंद्र कुमार साहू, विजय कुमार और पवन साहू की किराना की दुकानें नकब लगाकर चोरी की घटना हुई है। चोर दुकानों से लाखों का माल व नकदी लेकर फरार हो गए हैं। गुरुवार सुबह जब सभी दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना पता चली। जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चंद्रप्रकाश, नरेंद्र कुमार साहू, विजय कुमार की नेहरु चौक पर किराने की दुकान है। जबकि पवन साहू की बर्तन की दुकान है। चारों दुकानों से लाखों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। बीच बाजार में हुई से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। शहर के दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

सदर कोतवाली विजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेहरु चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी मदद चोरी का खुलासा करने के लिए ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *