ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कब कराएगी जातीय जनगणना:Mayawati

देश के कई राज्य में जातीय जनगणना के बाद यूपी में भी इसे कराने की माँग लगातार ज़ोर पकड़ रही है। इसी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है कि यहां पर यह प्रक्रिया कब से शुरू होगी।

Mayawati ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि ओबीसी समाज की आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक स्थिति का सही ऑकलन कर उसके हिसाब से विकास योजना बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा कराई जा रही जातीय जनगणना को पटना हाईकोर्ट द्वारा पूर्णत वैध ठहराए जाने के बाद अब सबकी निगाहें यूपी पर टिकी हैं कि यहाँ यह जरूरी प्रक्रिया कब?

साथ ही उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य में जातीय जनगणना हो रही है। अब यूपी में भी इसे कराने की मांग लगातार ज़ोर पकड़ रही है, किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार इसके लिए अभी तैयार नहीं लगती है, यह अति-चिन्तनीय, जबकि बीएसपी की मांग केवल यूपी में नहीं बल्कि केन्द्र को राष्ट्रीय स्तर पर भी जातीय जनगणना करानी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने बताया कि देश में जातीय जनगणना का मुद्दा, मण्डल आयोग की सिफारिश को लागू करने की तरह, राजनीति का नहीं बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्त्वपूर्ण मामला है। समाज के गरीब, कमजोर, उपेक्षित व शोषित लोगों को देश के विकास में उचित भागीदार बनाकर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए ऐसी गणना जरूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *