ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

WhatsApp के नए फीचर ने यूजर्स को दी बड़ी राहत, अब एक सेकेण्ड में भेज सकेंगे इतने सारे फोटोज

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति व्हाट्सप्प का इस्तेमाल कर रहा है. व्हाट्सप्प देश ही नहीं बल्कि विदेश तक भी सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप के तौर पर काफी पॉपुलर है. ऐसे में ऐप की लोकप्रियता को बढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ने हमेशा ही नए – नए फीचर्स लांच करता रहता है. इसके चलते ही व्हाट्सप्प नया फीचर्स लांच किया है. जिसके जरिये यूजर्स को आईओएस बीटा पर चैट के अंदर 100 मीडिया तक शेयर करने की अनुमति प्रदान करेगा. आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में डिटेल में…

Wabeta Info द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर का इस्तेमाल बीटा यूजर्स भी कारण पाएंगे. इसके साथ ही अब ऐप मीडिया में 100 मीडिया फाइल्स का चयन कर सकते हैं. आप बता दें कि, अभी तक ये सिर्फ 30 तक सीमित था. लेकिन इस फीचर्स के लांच होने से यूजर्स को काफी आसानी हो जाएगी. क्योंकि यूजर्स पूरे एल्बम को एक बार में सिलेक्ट करके सेंड कर सकेंगे.

ये भी पढ़े :- Eoin Morgan Retirement : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने क्रिकेट से सन्यास का किया एलान, 17 छक्के ठोक बनाया था रिकॉर्ड

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, ”चैट के भीतर 100 मीडिया तक शेयर करने की क्षमता टेस्टफ्लाइट ऐप से आईओएस के लिए वॉट्सएप बीटा के लेटेस्ट अपडेट को स्थापित करने के बाद कुछ बीटा परीक्षकों के लिए उपलब्ध है और आने वाले दिनों में और अधिक लोगों के लिए रोल आउट होने के आसार हैं. पिछले हफ्ते, यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एंड्रॉइड बीटा पर इस फीचर को रोल आउट कर रहा है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *