ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मौसम ने ली करवट, सुबह के समय शुरू हुआ कोहरा

मौसम के करवट बदलने के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम में पिछले तीन दिनों से रात्रि के समय 4-6 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ही शनिवार की सुबह जगाधरी-अंबाला रोड पर मौसम की पहली धुंध देखने को मिली, जिसमें सड़क पर दृश्यता भी कम रही।

आसमान में सुबह कोहरा छाया रहा। लेकिन 10 बजे के बाद सूर्य देवता के भी दर्शन हो गए। पिछले 24 घंटे में सर्दी से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सामान्य तापमान में भी 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर लगातार बर्फ गिरने से शनिवार और रविवार को मौसम इसी तरह बना रहेगा। वहीं सोमवार के दिन आसमान खुला रहने की संभावना रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *