ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जंगल में बने बंद कमरे में तैयार हो रहे थे हथियार, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को दबोचा

लोकसभा चुनाव को देखते हुए जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से निर्मित व अर्ध निर्मित असलहा बरामद किए गए हैं।

सीओ सिटी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र में पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इलाके में स्थित जंगल क्षेत्र में बने एक बंद कमरे में कुछ लोगों के होने की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन अभियुक्तों को तमंचा बनाते हुए गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 पिस्टल 32 बोर, 1 बंदूक 315 बोर, 1 पोनिया 12 बोर, 13 तमंचे 315 बोर, 10 तमंचे 12 बोर, 1 अधबना तमंचा, 1 जिंदा कारतूस 12 बोर, 3 खोखा कारतूस, 12 खोखा कारतूस 315 बोर, 8 खोखा 12 बोर, एवम अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में विपिन, सचिन, सतेंद्र हैं जो जनपद जालौन के निवासी हैं। उनके खिलाफ अन्य जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *