ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से लगातार दूसरे दिन कमजोरी के संकेत, एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव

ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बात को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स 411 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.74 प्रतिशत टूट कर 5,266.95 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.58 प्रतिशत गिर कर 16,920.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 282.44 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,158.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,183.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 122.77 अंक यानी 1.55 प्रतिशत टूट कर 7,935.03 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 204.58 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,473.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा गिरावट नजर आ रही है। एशिया के सभी 9 बाजरो के सूचकांक आज कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 130.50 अंक यानी 0.57 प्रतिशत टूट कर 22,589.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,313.83 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी फिलहाल 182.72 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,479.78 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.23 प्रतिशत लुढ़क कर 2,644.44 अंक तक गिर गया है।

निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 484.67 अंक यानी 1.26 प्रतिशत टूट कर 38,072.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 224.69 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,252.32 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,344.19 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.09 प्रतिशत लुढ़क कर 7,062.72 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,107.18 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *