ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय ने आर्थिक मदद की घोषणा की

रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में बुधवार को लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

अपने सोसल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।

उल्लेखनीय है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में बुधवार की शाम को आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे । आग से पांच कर्मचारियो को बचाया गया, जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *