ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Viral Video : मगरमच्छों से भरे तालाब में उतरा युवक, फिर जो हुआ देखकर रह जाएंगे दंग, देखें वायरल वीडियो

मगरमच्छ का नाम सुनकर ही लोगों की धड़कनें बढ़ जाती है. वही अगर मगरमच्छ हमारे सामने आ जाए तो हम शायद ही जीवित रह पाए. लेकिन अगर आप से मगरमच्छों से भरें तालाब में उतरने को कहा जाए तो क्या आप ऐसा कर पाएंगे ? शायद नहीं। लेकिन अगर हम आप से कहे एक शख्स ने कुछ ऐसा ही काम कर दिखाया है तो आप के लिए इस बात भरोसा करना मुश्किल होगा। लेकिन ऐसा हुआ है. अब इसे बहादुरी कहेंगे या बेवकूफी यह तो आप इस वीडियो को देखकर ही तय कर पाएंगे।

दरअसल , सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हजारों मगरमच्छों से भरा तालाब नजर आ रहा है. जिसमें एक युवक नाव लेकर उतरता है. इसके बाद जिस भी तरफ युवक नाव को घुमाता है, उधर से भारी संख्या में मगरमच्छ भागते है. यह वीडियो ट्विटर अकाउंट @OTerrifying से अपलोड किया गया हैं. देखें वायरल वीडियो……

https://twitter.com/OTerrifying/status/1623720884904263680?s=20&t=nANXrdItdchazIajcon1gA

ये भी पढ़े :- ”मौत” के तीन घंटे बाद ज़िंदा हुई महिला, जानिए क्या है पूरा मामला ?

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो पर अब तक 32 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है. वही हजारो से ज्यादा लोग इस पर कमेंट भी कर चुके है. इस वीडियो पर यूजर्स अलग – अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है. जिनमें एक यूजर ने कहा है कि,रास्ता चुन लेना चाहिए था. वही दूसरे यूजर इस वीडियो में दिख रही जगह का खुलासा करते हुए कहा हैं कि, वीडियो में दिख रहा इलाका, ब्राजील के पैंटानल का है. वहां एलिगेटर नहीं बल्कि कैमान्स रहते हैं जो एक तरह के मगरमच्छ हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *