ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से संविदाकर्मी की मौत

जिले में गुरुवार को विद्युत विभाग की लापरवाही से विद्युत लाईन की फाल्ट को ठीक करते समय एक लाइनमैन की मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम लगाकर मुआवजे की मांग किया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन देकर किसी तरह मामले को शांत कराया।

हथगाम थाना के निवासी रामबाबू पुत्र लाल जी यादव अल्लीपुर बहेरा पॉवरहाउस परिक्षेत्र में लाइन की फाल्ट ठीक कर रहा था, तभी अचानक लाइन चालू होने के कारण करेन्ट से झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक रामबाबू गुरुवार करीब 9 बजे बहेरा पावर हाउस से सिटडॉऊन लेकर फाल्ट ठीक करने गये हुए थे। तभी पावर हाउस में ड्यूटी कर रहे मूलचंद्र ने लाइन चालू कर दिया। जिनकी लापरवाही के कारण मौके ही लाइन मैन की मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह व विभागीय विद्युत अधिकारी ने उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिला कर मामले को शांत कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *