ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला दबोचा

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला चाकलान धीरवाली से मकान का ताला तोड़कर चोरी के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

मोहल्ला चाकलान धीरवाली, ज्वालापुर निवासी नीतू चौहान ने घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने के संबंध में 17 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए त्रिमूर्ति नगर बाग के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम हारून उर्फ छोटा उर्फ मच्छी चावल पुत्र इरफान निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर बताया। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का इनवर्टर बरामद करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *