ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएमओ कार्यालय के बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

कानपुर देहात, 19 जून। योगी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर जनपद के स्वास्थ विभाग के बाबू पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला कानपुर देहात जनपद में सीएमओ कार्यालय में देखने को मिला है। यहां तैनात बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का दबदबा दिख रहा है। जहां जन्म-मृत्यु के लिए ट्रेजरी में शुल्क जमा होने वाले फॉर्म को प्रमाणित कर मोहर लगाने के नाम पर वसूली करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पैसा लेने वाले बाबू आरबी सिंह यादव सीएमओ कार्यालय में सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी के पद पर तैनात हैं, जो कि प्रमाण पत्र लेने के लिए ट्रेजरी फॉर्म मोहर लगाने के नाम पर पैसा लेते नजर आ रहे हैं। पूर्व में भी इनके द्वारा कई कारनामें किए जा चुके हैं तथा कई बार तत्कालीन सीएमओ इस मामले में कार्यवाही भी कर चुके हैं। उसके बाद भी बाबू ने अपने कार्य गुज़ारी से बाज नहीं आ रहा है। सीएमओ कार्यालय में बैठकर ऐसे कार्यों से विभाग की ही नहीं बल्कि सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। अब देखना यह है इस वायरल वीडियो मामले में विभागीय अधिकारी संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *